Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाढडा के खंड विकास एवं पंचायत विभाग के परिसर में सेवा सेतू कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले दो का
का आयोजन किया गया। सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ एसडीएम आशीष सांगवान ने किया। इस अवसर पर दादरी नगर परिषद चैयरमैन बक्सी राम सैनी एवं बीडीपीओ दीपक शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम आशीष सांगवान ने मौके पर लगाई गई स्टालों का निरिक्षण किया।
एसडीएम आशीष सांगवान ने अधिकारियों को शिविर में पहुंचे पात्र नागरिकों को विभाग से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लोगों को मौके पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोडना रहा। सेवा सेतु कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन किए।
एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के और अधिक करीब पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा सेतु शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और पात्रता के अनुसार उनके कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा सेतू शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होती है और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा मिलती है। सेवा सेतु कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के स्टाल लगाकर नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। सेवा सेतू कैंप आमजन की समस्याओं के समाधान, सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस दौरान डीएसडब्ल्यूओ जितेन्द्र सिंह, डीडब्ल्यूओ नरेंद्र सिंह,टीडब्लूओ कविराज सांगवान व सुशील कुमार, चन्द्र पाल सांगवान, मनवीर चौधरी, मणि प्रकाश, संदीप श्योराण,शंकर शर्मा, रविन्द्र कोच, बलवान आर्य, प्रेम,मनीष, राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।
Read more…
