Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में रिकॉर्ड रक्तदान, 308 लोगों ने किया महादान

Charkhi Dadri News – श्री श्याम दीवाने सेवा दल, सहारा भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित 7वें श्री श्याम गुणगान महोत्सव की तीन दिवसीय श्रृंखला का शुभारंभ बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर के साथ हुआ। गांधी नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में करीब 600 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया, जिनकी स्वास्थ्य एवं रक्त जांच के उपरांत 308 लोगों ने रक्तदान किया।

Charkhi Dadri News

रक्त एकत्रित करने के लिए संत भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, फरीदाबाद से चिकित्सकों की टीम पहुंची। एकत्रित रक्त का उपयोग विशेष रूप से थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों की सहायता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन सेवा सदन के प्रधान शिवकुमार चिमनी वाले, प्रसिद्ध समाजसेवी विशाल डबास, विवेक डांगी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि गर्ग बधवानिया एवं विशेष सहयोगी दिनेश सांगवान निदेशक सक्षम स्कूल के सानिध्य में हुआ। संस्था के प्रधान डॉ. शुभम गोयल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संस्था के संरक्षक दीपक वर्मा ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए श्याम बाबा के जयकारे के साथ उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के महासचिव भूपेन्द्र कौशिक, कोषाध्यक्ष धु्रव गोयल, उपप्रधान संदीप गोयल, वरिष्ठ सदस्य रामनिवास वर्मा, देवेन्द्र गोयल, दीपक बंसल, भारत रोहिला, राहुल अग्रवाल, उत्कर्ष वत्स, नवीन मित्तल, चक्रपाणि वर्मा, गजेंद्र सिंह, कैलाश सोनी, राजेन्द्र वर्मा, शिवराज खटिक, कुणाल वर्मा, वरुण अग्रवाल, सचिन जांगड़ा, आप सचदेवा, बजरंग शर्मा, अभिषेक सोनी एवं लीलाधर कश्यप सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मातृशक्ति की ओर से नीतू भारद्वाज, संजू सोलंकी, आरती, सुशीला रावलधी, मनजीत देवी, मनीषा गुप्ता, मोनिका मित्तल, सुनीता सैनी, ममता, सुमन एवं विद्या देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि 308 यूनिट रक्त का एकत्रित होना शिविर की बड़ी उपलब्धि है और यह आयोजन मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More…

Charkhi Dadri News – अंधकार से उजाले की ओर: BCM स्कूल व शिक्षा भारती में युवाओं ने ली अपराध-मुक्त हरियाणा की शपथ

चरखी दादरी की सड़कों पर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

Popular Articles