Charkhi Dadri News – जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन हो रहिा है। राज्य सरकार द्वारा ग्राम सभा की बैठकों में कोरम (गणपूर्ति) और जनता की सक्रिय भागीदारी को लेकर जो नए नियम लागू किए गए हैं, वे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ग्राम सभा की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी से बैठक की। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला को लेकर जानकारी दी।
Charkhi Dadri News – वीसी के बाद उपायुक्त ने बताया कि पंचायती राज विशेषज्ञों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, लोकतंत्र की सबसे छोटी और मजबूत इकाई ग्राम सभा होती है, जहाँ गांव का हर पंजीकृत मतदाता सीधे तौर पर अपनी बात रख सकता है। नए प्रावधानों के तहत अब विकास कार्यों के प्रस्तावों, बजट और गांव की रूपरेखा तैयार करने में ग्राम सभा की सहमति को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि धरातल पर वास्तविक जरूरतों के अनुसार काम हो सकें।
जिला में आयोजित की जा रही बैठकों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति से विकास योजनाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। गांवों में गलियों, नालियों, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसे जरूरी प्रस्तावों को ग्राम सभा के माध्यम से पारित कराकर गति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए खुली बैठकों का आयोजन अनिवार्य किया गया है।
Read More…

