Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा ग्रामीण बैंक को नाबार्ड का बड़ा सम्मान | उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ RRB का पुरस्कार

Charkhi Dadri News – हरियाणा ग्रामीण बैंक को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कृत होने पर दादरी शाखा के पदाधिकारियों व बैकिंग से जुडे लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन ने इस सफलता का पूरा श्रेय बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयास को दिया है। इसके साथ ही बैंक ने पिछले कई वर्षों से लगातार विश्वास बनाए रखने के लिए अपने ग्राहकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।


ब्रांच मैनेजर रामौतार गिल, योगेंद्र, सतीश आदि ने बताया कि लखनऊ के बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित ग्रामीण बैंकों की एक समीक्षा बैठक के दौरान यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. शाजी के. वी. ने यह पुरस्कार हरियाणा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सुमंत कुमार को सौंपा। इस विशेष अवसर पर नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक राकेश कश्यप और बैंक के निदेशक विवेक रघुवंशी भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News


यह पुरस्कार बैंक के समग्र प्रदर्शन, ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने वित्तीय समावेशन की दिशा में किए गए बेहतरीन प्रयासों को देखते हुए दिया गया है।
बैंक ने अपने प्रायोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। बैंक प्रशासन ने भविष्य में भी ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही बैंक ने समाज, प्रदेश और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाते हुए विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में लगातार काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Read More…

चरखी दादरी फतेहगढ़ गांव में भारी रो राजकपूर के इंसाफ की मांग, भिवानी पुलिस-प्रशासन को चेतावनी |

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में EVM वेयरहाउस का निरीक्षण | उपायुक्त मनदीप कौर ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

Popular Articles