Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बूथ स्तर पर मजबूत हो जनसंपर्क, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: रामकिशन शर्मा

Charkhi Dadri News – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव कोल्हावास में बौंद मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेयरहाउस चेयरमैन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अभियान के तहत देशभर में सेवा कार्यों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लाभार्थी परिवारों को अभियान से जोड़ने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कहानी बदलाव की कार्यक्रम के जिला संयोजक हैं। अभियान के दौरान बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क के साथ स्कूलों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आमजन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Charkhi Dadri News

ऐसे कार्यक्रम अभियान की घोषित गतिविधियों में भी शामिल हैं। बैठक में बतौर मंडल प्रभारी भाजपा जिला मंत्री कुलदीप शास्त्री चांदवास ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सुशासन और विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर जनसंपर्क करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशीराम, शक्ति केंद्र प्रमुख संजय बंसल रानीला, कुलदीप शास्त्री चांदवास, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर शर्मा चांदवास सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More…

चरखी दादरी में जोरदार प्रदर्शन: संत रामपाल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लोगों में भारी रोष |

Charkhi Dadri News – 101 दीपों की दिव्य महाआरती से होगी गणपति बप्पा की भव्य विदाई, ढोल-नगाड़ों के बीच निकलेगी शोभायात्रा

Popular Articles