Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मेरे सपनों का भारत’ पर जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, उपायुक्त ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरा सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय पीएम श्री स्कूल में मेरे सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देश प्रेम, सामाजिक दायित्व और एक सशक्त, आत्मनिर्भर व भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढाया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला व ओजस्वी वचनों के माध्यम से अपने सपनों के भारत का सुंदर चित्रण किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थी वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि एक सच्चे और सपनों के भारत का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे। अभियान के तहत युवाओं को समाज सेवा, आपसी सौहार्द और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज का युवा ही कल के भारत की तकदीर लिखेगा, और ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान की एक सार्थक पहल साबित हुई, जिसने सभी को एक प्रगतिशील, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डीईओ धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी डीईओ, डीईईओ व जिला के बीईओ सहित शिक्षक और विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

Read More…

Charkhi Dadri News – सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की एक्सपोजर विजिट, छात्रों को मिली स्वच्छता और जल संरक्षण की सीख

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles