Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मंडियों में बाजरा खरीद की तैयारियां पूरी रखें अधिकारी उपायुक्त मनदीप कौर

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि मंडियों व पर्चेज सैंटर में बाजरा खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी रखें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खरीफ सीजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने को लेकर सभी अधिकारी तैयार रहें। एसडीएम अपने अपने क्षेत्र की मंडियों का दौरा करें और बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि भंडारण के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह उपलब्ध रहे।

उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में कैम्प हाऊस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

जिसमें वे खरीफ सीजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार बाजरा की खरीद का कार्य करें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए और समय पर किसानों के खाते में पेमेंट भिजवाना सुनिश्चित करें। मंडी में समय पर खरीद हो और उसका समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो। सभी मंडियों के साथ लगती सड़कों दुरूस्त करवाया जाए। मंडियों में सभी धर्मकांटों की नियमानुसार जांच होनी चाहिए।


उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलिथीन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, सुलभ शौचालय तथा पानी निकासी से उचित प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए खरीद के लिए नियम व शर्तों के सूचना बोर्ड भी मंडियों में अवश्य लगवाए जाएं। संबंधित एसडीएम खरीद शुरू होने से पहले मंडियों का दौरा करें। जांच करें कि किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी तो नहीं। जो कमी पाई जाती है, उसे समय रहते पूरा करें। मार्केट कमेटी सचिव हो या फिर खरीद एजेंसियों के फील्ड स्तर के कर्मचारी, यह सुनिश्चित करेंगे कि खरीद से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।
इस दौरान दादरी एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह बाढडा एसडीएम आशीष सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…..

Charkhi Dadri News – दादरी फुटबॉल अकादमी के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

Charkhi Dadri:- धर्मबीर को CIA ने बिरही कलां से गिरफ्तार See More..

Popular Articles