Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, युवक से देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद


Charkhi Dadri News
– चरखी दादरी पुलिस ने खरकड़ी झाँवरी (जिला भिवानी) निवासी युवक से अवैध देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामदगी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.09.2026 को बस अड्डा चरखी पर गश्त के दौरान सीआईए स्टाफ दादरी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अजय निवासी खरकड़ी झाँवरी (जिला भिवानी) अवैध हथियार के साथ बस अड्डा पैंतावास खुर्द से आगे डोहकी जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा है।

Charkhi Dadri News


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। उसी दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय बताया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक देशी पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार और कारतूस से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश न करने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।


पूछताछ के दौरान आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल और कारतूस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अंकित, निवासी महगोरा (थाना पिसावा, जिला अलीगढ़, यूपी) से खरीदे थे।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को CIA स्टाफ पुलिस टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया । पूछताछ के बाद दोनों आरोपी अजय और अंकित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More...

चरखी दादरी में Mega Job Fair 2026 50+ कंपनियां, मौके पर Joining Letter | ITI रावलधी Job Fair

Jhajjar News – एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित , विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Popular Articles