Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ईश्वर खटक का ऐतिहासिक फैसला! मृत्यु के बाद PGI रोहतक में करेंगे देहदान, परिवार ने दी सहमति

Charkhi Dadri News – समाज में जनसेवा और परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्थानीय निवासी ईश्वर खटक ने अपनी मृत्यु के उपरांत देहदान करने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है। श्री विश्वकर्मा संकल्प संघ के माध्यम से चलाई जा रही इस विशेष मुहिम से प्रेरित होकर उन्होंने अपना शरीर रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) को दान करने का लिखित फैसला किया है।

charkhi dadri


ईश्वर खटक ने बताया कि उन्होंने यह प्रेरणा अपने पिता उमेद सिंह से ली है और हमेशा उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलने का निर्णय किया है। उन्होंने गर्व से कहा कि उनके इस बड़े फैसले में उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र अजय कुमार सहित समस्त परिवार का पूर्ण और सहर्ष समर्थन रहा है।


ईश्वर खटक ने कहा कि देहदान करना समाज का सबसे बड़ा और पवित्र कार्य है। उन्होंने पौराणिक काल का उदाहरण देते हुए कहा कि महर्षि दधिची ने लोक कल्याण के लिए अपनी हड्डियों तक का दान कर दिया था, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी मिसाल है। समाज के पढ़े-लिखे वर्ग, युवाओं, शिक्षाविदों और जागरूक नागरिकों को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मेरा तन किसी असाध्य रोग से लड़ रहे मरीजों व डॉक्टरों के रिसर्च में काम आएगा। और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के काम आयेगा

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ग्रीन मीडोज स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

सीआईए चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई…

Popular Articles