Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के निर्देशानुसार चरखी दादरी पुलिस टीम के द्वारा युवाओं को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कैप्टन जिले सिंह स्कूल, बिरही कलां एवं गवर्नमेंट हाई स्कूल, बरसाना में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी SI नरेंद्र, ASI राहुल फौगाट तथा दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और भविष्य पर भी गंभीर असर डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल/मैसेज, OTP एवं निजी जानकारी साझा करने से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई।
विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अपराधों से बचाव तथा किसी भी असहज अथवा आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के तरीकों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने आसपास मौजूद बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भी संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कि किसी भी आपात स्थिति में समय पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से स्वयं दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी इनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
चरखी दादरी पुलिस टीम ने कहा कि युवाओं को जागरूक, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Read More…
CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई , 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी
Charkhi Dadri News – विद्या विहार शंकर कॉलोनी में छात्रों ने गीता उपदेश व गणेश भजनों से बांधा समां

