Charkhi Dadri News – जिला के सभी अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य एक छत के नीचे सभी विभागों की हर समस्या का तुरंत निदान करना है।
वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली नागरिकों की हर समस्या को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक समस्या का समयबद्ध उचित निपटारा करवाएं। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है। अधिकारी समस्या का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट करें ताकि इन समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके।
एसडीएम आशीष सांगवान ने बाढड़ा में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
बाढड़ा में एसडीएम आशीष सांगवान ने अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि विभिन्न कार्यों से सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की हिदायतों अनुसार संबंधित अधिकारी समाधान शिविरों में भी उपस्थित रहे ताकि नागरिकों की समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके।
Read More…..
Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज

