Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में नई पहल! ‘स्वच्छ-सुजल गांव की कहानी, रेडियो की जुबानी’ से ग्रामीणों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

Charkhi Dadri News – क्रेंद सरकार के पेयजल एंव स्वच्छता विभाग तथा हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिलो के ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता व्यवहार को लेकर शुरू एक नई पहल शुरू होने जा रही है, जिसके माध्यम से स्वच्छ-सुजल गांव की कहानी, रेडियों की जुबानी के माघ्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छ गांव से जुडें महत्वपूर्ण कार्यो को रडियों कार्यक्रम श्रृंखला का प्रसारण किया जाएगा।


इसको लेकर जानकारी देते हुए जिला परिषद सीईओ विजेन्द्र हुड्डï ने बताया कि स्वच्छ सुजल गांव की कहानी, का प्रसारण जिला के एकमात्र सामुदायिक रेडियो क्रेंद 91.2 के माध्यम से किया जाएगा जिसमें स्वच्छ भारत -ग्रामीण के तहत हुई प्रगति को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की उपलब्धियों और लाभों की जानकारी देना तथा उन्हें स्वच्छाता से जुडें बेहतर व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों विशेषज्ञों, गा्रम पंचायत प्रतिनिधियों और गांव के प्रभावशाली लोगों के साक्षात्कार, चर्चा, संदेश तथा सफलता की कहानियों को गांवों में जाकर ग्राम पंचायतों और गांव स्तर की जल-स्वच्छता समितियों के स्वच्छता व पेयजल क्षेत्र में किए अच्छे कार्यो को दर्ज कर रेडियों पर प्रसारित किया जाएगा।
विभिन्न विभागों के तहत चल रहे रेडियो 91.2 पर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जागरूकता कार्यक्रमों का प्रसारण होता है।

सरकारी योजनाओं और ग्रामीण समुदाय के बीच की दूरी कम करना है, ताकि स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल सहित जरूरी संदेश लोगों तक उन्हीं की भाषा और अपने परिवेश में असरदार तरीके से पहुंच सकें। अभियान के माघ्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा । इस विशेष कार्यक्रम श्रृंखला का प्रसारण देशभर के सामुदायिक रेडियों पर 17 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। उन्होने आमजन से कार्यक्रम सुनकर और स्वच्छता के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने एंव प्रतिक्रिया देकर सहभागिता की अपील की है।

Read More…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश एक जैसा काम तो एक जैसा वेतन…..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के पूर्व सैनिकों का झुंझुनूं में जलवा! रैली में उठाई समस्याएं, दस्तावेजी मामलों के समाधान का मिला आश्वासन

Popular Articles