Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों से जुड़ें विद्यार्थी चरखी दादरी पुलिस


Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में चरखी दादरी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे एवं साइबर अपराधों से बचाने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को चरखी दादरी पुलिस की टीम ने रेड रोज मॉडर्न स्कूल एवं संस्कार पब्लिक स्कूल, पांडवान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, महिला एवं बाल अपराध तथा आपातकालीन सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


Charkhi Dadri News – कार्यक्रम के दौरान एंटी नार्कोटिक सेल से ASI राहुल फौगाट, नशा मुक्ति टीम तथा दुर्गा शक्ति टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें वर्तमान समय में युवाओं के सामने मौजूद विभिन्न अपराधों एवं नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।


नशे से दूर रहें, खेल और शिक्षा को बनाएं अपना लक्ष्य


ASI राहुल फौगाट ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने समय और ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

Charkhi Dadri


उन्होंने विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से परेशान है तो उसे छिपाने के बजाय उचित सहायता एवं परामर्श लेना चाहिए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।


साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया। पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज, OTP साझा करने के नुकसान तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर अपराध की घटनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को समझाया गया कि अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।


डायल 112 और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


दुर्गा शक्ति टीम द्वारा विद्यार्थियों को महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने उन्हें किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने तथा मुसीबत के समय घबराने के बजाय तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी., IPS ने कहा कि युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। चरखी दादरी पुलिस द्वारा स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखा जा सके।

Read More….

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता, नव्या शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

चरखी दादरी बार एसोसिएशन के कल चुनाव! मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध |

Popular Articles