Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता, नव्या शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में इन दिनों देश भर के आयुष विभाग के निर्देशानुसार आयुर्वेद से जुडे संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान को प्रतियोगितात्मक एवं रोचक तरीके से विकसित करना रहा।

Charkhi Dadri News – इसी कडी में एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज, चरखी दादरी में आज प्राचार्या डाॅ अनिता यादव की अगुवाई में बीएएमएस कक्षा के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में विद्यार्थियों के आयुर्वेद, भारतीय चिकित्सा परंपरा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान से संबंधित ज्ञान का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

Charkhi Dadri


Charkhi Dadri News – कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


Charkhi Dadri News – प्राचार्या ने बताया कि 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आगे भी विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। आयोजित स्पर्धा के आधार पर प्रथम स्थान नव्या शर्मा ने हासिल किया। द्वितीय योगेश कुमार व तृतीय हरीश कुमार रहे।


इस दौरान डॉ. सुशील राणा, डॉ. दीपक सहरावत, डॉ. प्रीति सहरावत, डॉ. प्रियंका, डॉ. अमित श्योराण, डॉ. ज्योति, डॉ. अर्शिया, डॉ. निशा भतेरी सहित समस्त शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने आर्म्स एक्ट मामले में घोषित अपराधी गिरफ्तार

विपुल गोयल जी सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा करो…सफाई कर्मचारियों की बुलंद आवाज़ और जोरदार नारों से गूंज उठा दादरी शहर।

Popular Articles