Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने आर्म्स एक्ट मामले में घोषित अपराधी गिरफ्तार


Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., IPS के दिशा-निर्देशन में जिले में फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चरखी दादरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की टीम ने लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे एक Proclaimed Person (घोषित अपराधी) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर उर्फ सुरेंद्र निवासी फोगाट के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुंदर उर्फ सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा नंबर 126 दिनांक 05.08.2020, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना बौंद कलां में मामला दर्ज था। उक्त मामले में आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण दिनांक 02.09.2026 को चरखी दादरी न्यायालय द्वारा Proclaimed Personघोषित किया गया था।

charkhi dadri


बुधवार को स्पेशल स्टाफ में तैनात ASI मुकेश व उनकी टीम ने आरोपी सुंदर उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More…

Charkhi Dadri :- मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा हमला! चरखी दादरी पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Articles