Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा हमला! चरखी दादरी पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार


Charkhi Dadri News – पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी चिड़िया पर सीएचसी झोझू कलां से डाक्टरी रुक्का प्राप्त हुआ था, जिसमें गांव चिड़िया निवासी जितेन्द्र के लड़ाई-झगड़े में घायल होकर उपचाराधीन होने की सूचना मिली। घायल जितेन्द्र ने उपचार के दौरान पुलिस को दी शिकायत कि वह मोटरसाइकिल पर पानी लेने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था।

इसी दौरान स्याणा रोड पर 152-डी रोड के पुल के नीचे एक काले रंग की कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इसके बाद कार से कुछ युवक उतरे और डंडों से उस पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

Charkhi Dadri News


Charkhi Dadri News
– शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में आरोपी राहुल निवासी छप्पार को गिरफ्तार किया गया था । आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा व गाड़ी को बरामद किया गया ।


मंगलवार को पुलिस चौकी चिड़िया प्रभारी उप निरीक्षक अजीत ने आरोपी रोहित उर्फ जगीरा निवासी चिड़िया तथा संदीप उर्फ महाराज निवासी कितलाना को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहित उर्फ जगीरा से घटना में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया। पुछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More….

Charkhi Dadri News – फर्जी MG MOTORS डीलरशिप के नाम पर 14.55 लाख की ठगी! साइबर थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को दबोचा

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल! पूनम रति बोलीं- सरकार झुकेगी

Popular Articles