Jhajjar News – अंडर-14 व अंडर-17 में विद्यालय की दोनों टीमों ने हासिल किया प्रथम स्थान, 22 खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर चय
श्री साईं पब्लिक स्कूल, तामसपुरा-बरानी, झज्जर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-15 वॉलीबॉल गेम्स-2026 में एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 लड़कों की दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Jhajjar News – यह प्रतियोगिता सीबीएसई गुरुग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम क्षेत्र के 10 जिलों से विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और शानदार रणनीति का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
Jhajjar News – विद्यालय के खिलाड़ियों का वॉलीबॉल के क्षेत्र में यह प्रदर्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। विद्यालय की खेल प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 22 खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो चुका है।
Jhajjar News – कोच अमनदीप ने बताया कि अब एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के चयनित खिलाड़ी अगले चरण में सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने विद्यालय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और विद्यालय तथा जिले का नाम गौरवान्वित करती हैं।
विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता दास ने भी विजेता टीमों और चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है।
इस उपलब्धि में खिलाड़ियों के कोच अमनदीप तथा पीटीआई सुंजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और बेहतर रणनीति के माध्यम से प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
विद्यालय के उप-प्राचार्य नवीन सनसनवाल तथा आईटी एचओडी मुकेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ी लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने विश्वास जताया कि सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर भी एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। प्रबंधन समिति ने सभी चयनित खिलाड़ियों को सीबीएसई क्लस्टर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Read More……
Charkhi Dadri News – अंबेडकर समिति में 3 साल की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट पेश, पारदर्शिता पर जोर
