Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सीनियर एशिया कप में सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड | इमलोटा के पहलवान ने रचा इतिहास


Charkhi Dadri News – गांव इमलोटा के होनहार पहलवान सुजित कलकल ने एक बार फिर से पूरे क्षेत्र के नाम को अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हाल ही में रसिया में आयोजित सीनियर एशिया कप के दौरान युवा ने गोल्ड मैडल जीता है। जीत पर मौजिज लोगों ने बधाई दी।


जिला कुश्ती संघ सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि हाल ही में यह बडी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें पूरे एशिया के अलग अलग देशो से आए हुए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाते हुए चुनौती रखी थी।

सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता। खिताबी चरण तक शानदार प्रदर्शन किया। फाईनल भी रशियन पहलवान को हराते हुए होनहार ने शानदार जीत दर्ज की।

इसके अलावा आगामी दिनों में जापान में होने वाले एशियाड में भी होनहार का चयन हो गया है, सभी को उम्मीद है कि वहां भी देश के लिए अवश्य ही गोल्ड मैडल सुजित जीतेगा।

Read More…..

Jhajjar News – H.D. Public School Birohar का जलवा , दोनों टीमों ने जीता Gold | 22 खिलाड़ी CBSE National के लिए चयनित

“झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए!”

Popular Articles