Top 5 This Week

Related Posts

Jhajjar News – एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता | छात्रों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

Jhajjar News – हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, ब्लॉक मातनहेल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि छोटी-सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सड़क पर चलते समय सदैव सतर्क एवं जिम्मेदार रहना चाहिए।


उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। विद्यार्थियों को बचपन से ही यातायात नियमों की जानकारी मिलने से वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Jhajjar news


विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे अभियानों से लोगों में यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने विभागीय नियमों के अनुसार इसमें भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में वैकल्पिक उत्तर वाले प्रश्नों के माध्यम से लगभग सभी प्रमुख यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियों को शामिल किया गया।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यालय में कार्यरत सभी बस चालकों, पुरुष परिचालकों एवं महिला परिचालकों को भी आधुनिक यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कोहरे एवं धुंध भरे वातावरण में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश है। थोड़ी-सी लापरवाही और चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने रात के समय वाहन चलाते हुए डिपर का उचित प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की।


विद्यालय परिवार की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे इन अभियानों हेतु हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट एवं प्राचार्या नमिता दास ने समस्त स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों को समझने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संकल्प लिया।

Read More…

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, रात में निकाला मशाल जुलूस

Charkhi Dadri News – मतदाताओं को मिला एक और मौका! 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां | 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची

Popular Articles