Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अलीगढ़ से गोगामेडी जाते हुए श्रध्दालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर के बाद मचा हड़कंप

Charkhi Dadri News – नेशनल हाईवे-334बी पर गांव खेड़ी बत्तर के समीप मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में कई सवारियां मौजूद थीं। सवारियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अलीगढ़ से गोगामेडी जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Charkhi dadri

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 25 लोगों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read More...

Jhajjar News – एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता | छात्रों ने लिया सुरक्षा का

Jhajjar News – एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता | छात्रों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

Popular Articles