Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज से शुरू होंगी विभिन्न खेल गतिविधियां, 30 अगस्त तक होंगे आयोजन

Charkhi Dadri News – भारत सरकार के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर 28 अगस्त से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। जिसके चलते विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन खेल कार्याक्रमों का उद्देश्य सभी बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में फिटनेस के प्रति जागरुकता लाना तथा उन्हें फिट रहने के लिए सतत खेल एवं योग जैसी गतिविधियों से जोडना है।

जिला के बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे।


इन तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम में जिला के बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। खेल गतिविधियों में स्कूल, कॉलेज, खेल संस्थाएं, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी संस्थाएं तथा अन्य विभाग आदि भी सहभागिता करेंगे।


जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त को सायं 5 बजे राजीव गांधी खेल परिसर अचिना मे हाकी के खेल करवाएं जाएंगे।

Charkhi Dadri News


इसी प्रकार 29 अगस्त को राजीव गांधी खेल परिसर चांदवास मे सायं 6 बजे वालीबाल के खेल करवाएं जाएंगे। अंतिम दिन 30 अगस्त को सुबह 6.30 बजे रोज गार्डन से साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Read More News…

Charkhi Dadri News – संत रविदास मंदिर में वाराणसी की पवित्र मिट्टी का कलश स्थापित | मंत्री ने दिए ₹5 लाख

Charkhi Dadri News – समाधान शिविर में शिकायतों का समयबद्ध समाधान | अधिकारियों को

Popular Articles