Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, घटना की तुरंत दें जानकारी

महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ घटना की दें तुरंत जानकारी

Charkhi Dadri – हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने कहा कि महिला एवं बालिका सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बच्चियों एवं महिलाओं को चुप रहने के बजाय तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलत घटना को डर या संकोच के कारण छिपाना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा विद्यालय में गठित आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को अवगत कराएं।


उन्होंने कहा कि बच्चियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि शिक्षकों एवं पूरे समाज की जिम्मेदारी है। परिवार और शिक्षकों को ऐसा विश्वास पूर्ण वातावरण तैयार करना चाहिए, जिससे बच्चियां बिना किसी भय के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। भारती सैनी ने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला अथवा बच्ची को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। महिला आयोग महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी को भी निर्देश दिए कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो पीडिता को आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। दौरे के दौरान उन्होंने महिला थाना और वन स्टोप सेंटर का भी निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के बैठक की। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के विरुद्ध निडर होकर अपनी आवाज उठाएं।


उन्होंने बताया कि उत्पीड़न को लेकर कोई भी महिला अथवा बालिका एसएचईबीओएक्स पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत भी दर्ज करवा सकती है। इस पोर्टल पर शिकायत करने वाली महिला एवं बालिका की पहचान गुप्त रखी जाती है।

Read more News….

Charkhi Dadri – मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण, मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

जनगणना के लिए गया था अध्यापक, लोगों ने क्यों बरसाई ईंट और पत्थर? | सिस्टम के खिलाफ शिक्षक की लड़ाई

Popular Articles