Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण, मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

Charkhi Dadri – माननीय श्री देशराज चालिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से लंबित विवादों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज श्री संजीव काजला, माननीय सीजेएम-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मध्यस्थता केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निस्तारण की प्रगति तथा संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया।

माननीय सीजेएम-सह-सचिव श्री संजीव काजला द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवाद का समाधान कर सकते हैं।

Charkhi Dadri

निरीक्षण के दौरान मध्यस्थता केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पक्षकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी विशेष बल दिया गया।

Read More News…

Charkhi Dadri – चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा तय, 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक

हरियाणा सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

Popular Articles