Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – स्वतंत्रता दिवस के लिए कमेटी ने किया आठ सांस्कृतिक टीमों का चयन , 13 अगस्त को नई अनाज मंडी में होगा अंतिम पूर्वाभ्यास


Charkhi Dadri शहर के चिडिय़ा मोड़ स्थित नई अनाज मंडी परिसर में 13 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए केएन स्कूल में सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर द्वारा गठित कमेटी ने सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत की अध्यक्षता में टीमों का चयन किया है।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति ने टीमों का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती हैं। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 टीमों ने भागीदारी की थी, जिनमें से आठ टीमों का चयन कर लिया गया है।


डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगभग 50 मिनट का समय रखा गया है। आज पीएमश्री राकवमावि चरखी दादरी, रावमावि समसपुर, रामासवमावि चरखी दादरी, एसवीएम स्कूल कादमा, आईपीएस स्कूल बिरही कलां, नवयुग स्कूल मकडाना, सीबीएस स्कूल मोडी और एमडी कांवेंट स्कूल झोझू कलां की टीम को चुना गया है। ये सभी टीमें 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

Read More News….

Charkhi Dadri : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता, अवैध पिस्तौल बरामद

Charkhi Dadri में पुलिस थाने के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी के बाद लोग ढूढ़ रहे विधायक की लक्ष्मण रेखा

Popular Articles