घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व गला दबाकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
Jhojhu Kalan News चरखी दादरी पुलिस ने महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दिनांक 31.07.2026 को झोझू कलां निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी झोझू कलां निवासी सौरभ उर्फ छोटू उर्फ लैबरा ने शराब के नशे में घर में घुसकर उसका और उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। वह पहले भी बहुत बार घर में घुसकर हाथापाई कर चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत थाना झोझू कलां में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
सोमवार को थाना झोझू कलां में तैनात एएसआई सुरेन्द्र मोहन ने मामले में आरोपी झोझू कलां निवासी सौरभ उर्फ छोटू उर्फ लैबरा को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के बाद आरोपी सौरभ उर्फ छोटू उर्फ लैबरा को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Charkhi Dadri News…..
Charkhi Dadri News : सनशाइन प्ले स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | पुलिस ने किया खुलासा
Kidney Stone Symptoms in Hindi | गुर्दे की पथरी के लक्षण, इलाज, बचाव और बार-बार पथरी क्यों होती है

