Charkhi Dadri News चरखी दादरी पुलिस ने सनशाइन प्ले स्कूल में हुई चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर, चार पीतल की टोंटियां तथा वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा और छेनी भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.08.2026 को थाना शहर चरखी दादरी में रोज गार्डन के पीछे, वार्ड नंबर-20 निवासी जगन्नाथ धनेटिया ने शिकायत दी कि उनके सनशाइन प्ले स्कूल, एमसी कॉलोनी, वार्ड नंबर-20 से अज्ञात चोर द्वारा रात के समय पानी की मोटर एवं चार पीतल की टोंटियां चोरी कर ली गईं। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी की घटना देर रात करीब 12:30 बजे हुई तथा चोरी सुदा सामान की अनुमानित कीमत लगभग 7,000 रुपये थी। शिकायत पर थाना शहर चरखी दादरी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
सोमवार को ही थाना शहर में तैनात हेड कांस्टेबल बबलू ने मामले में आरोपी अजय निवासी गांव इमलोटा, हाल निवासी कपूरी रोड, चरखी दादरी की पहचान कर उसे रावलधी चौक, चरखी दादरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजय पर पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। ।पुछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More News….
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी के सेना में भर्ती के लिए See More.
Charkhi Dadri News : गैंगस्टर कल्चर पर पुलिस का सख्त वार, 56 सोशल मीडिया अकाउंट हटाए

