Top 5 This Week

Related Posts

Legal Services Unit for Children (LSUC) एवं विशेष अभियान “Healthy Child, Strong Nation – Eliminating Malnutrition” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

माननीय श्री देश राज चालिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), चरखी दादरी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा Legal Services Unit for Children (LSUC) एवं विशेष अभियान “Healthy Child, Strong Nation – Eliminating Malnutrition” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मिनी सचिवालय, चरखी दादरी के कॉन्फ्रेंस हॉल नं. 02 में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन श्री संजीव काजला, माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक एवं संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आमजन तक पहुंचाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के आशा कार्यकर्ताओं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता सुश्री पूनम ढिल्लों सांगवान ने संसाधन व्यक्ति (Resource Person) के रूप में उपस्थित प्रतिभागियों को बच्चों के पोषण, कुपोषण की पहचान एवं रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा Legal Services Unit for Children (LSUC) की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बच्चे ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ विषय से संबंधित प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श भी किया गया, जिससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में कुपोषण उन्मूलन, बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Read More News….

चरखी दादरी ब्रेकिंग : रोडवेज बस की टक्कर एक कि मौके पर मौत See More…

Haryana : चरखी दादरी में मर्डर , ढाणी फोगाट पुल पर बाइक सवार को टक्कर मारकर दिनदहाड़े मारी गोली

Popular Articles