चरखी दादरी, 28 जुलाई। इमलोटा में बन रहे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन को दो मंजिल का बनाने के लिए प्रशासन की ओर से मामला मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जल्द ही भवन की दूसरी मंजिल का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही स्कूल परिसर में मल्टी परपज हॉल का भी निर्माण होगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने इमलोटा गांव में स्कूल भवन का जायजा लेने के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के बारे में भी विचार विमर्श किया और कहा कि गांव जो परेशानियां या समस्या हैं या फिर कोई मांग है, तो सभी को लिखकर दें ताकि उनपर उचित कार्यवाही हो सके। गांव के लोगों ने उपायुक्त को बताया कि निर्माणाधीन स्कूल भवन दो मंजिल का बनना था लेकिन केवल एक मंजिल बनाकर ही इसका काम रोक दिया गया। इसपर उपायुक्त ने उन्हें बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से यह मामला मुख्यालय भिजवाया जा चुका है और जल्द ही दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। यही नहीं परिसर में मल्टी परपज हॉल भी बनाया जाएगा।
उपायुक्त ने गांव वालों की मांग पर कहा कि स्कूल परिसर में काफी जमीन है। ऐसे में यहां पर पुस्तकालय और ओपन जीम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव की मांग के अनुसार इस मामले में उचित कार्यवाही करते हुए संभावनाएं तलाशी जाएंगी और कोशिश की जाएगी कि बच्चों को स्कूल परिसर के अंदर ही विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर डीईओ धर्मेन्द्र चौधर व गांव लोगों उपस्थित रहे।
पौधारोपण के बाद पेड का संभालना ज्यादा जरूरी
उपायुक्त ने गांव में व्यायामशाला के पास पीपल और बरगद के पेड़ लगाए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधा लगाने से ज्यादा जरूर उसका संरक्षण है। केवल पौधा लगाकर उसे मरने के लिए मत छोडें। उसकी देखभाल भी करें। पौधारोपण में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को स्वयं आगे आकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दिनेश डोहकी व उनकी टीम का धन्यवाद किया।
Read More News….
चरखी दादरी ब्रेकिंग : रोडवेज बस की टक्कर एक कि मौके पर मौत See More…
Haryana : चरखी दादरी में मर्डर , ढाणी फोगाट पुल पर बाइक सवार को टक्कर मारकर दिनदहाड़े मारी गोली

