Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : घसौला मेडिकल कॉलेज विवाद ग्रामीणों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Charkhi Dadri News : घसौला मे प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नामांकरण राव तुलाराम के नाम करने के नोटिफिकेशन के विरोध मे चरखी दादरी के विभिन्न किसान, खाप पंचायत और सामाजिक जन संगठनों से जुड़े लोगों ने रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम उपमंडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह सहरावत को सौपा ज्ञापन…

एम.एस.पी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला नें प्रेस को बयान जारी करते हुए बताया कि घसौला पूर्व सरपंच श्री कृष्ण,पूर्व सरपंच शेर सिंह,पूर्व सरपंच रणवीर सिंह,अतर सिंह चाहार की अध्यक्षता में चरखी दादरी जिले के विभिन्न किसान और सामाजिक जन संगठन एकत्रित हुए और घसौला में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नामांकरण राव तुलाराम के नाम करने के नोटिफिकेशन को लेकर विचार विमर्श करते हुए रोष व्यक्त किया

किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा की हमारे गांव ने सर्व समिति से आम जनता की जन सुविधाओं के लिए मुफ्त में 52 एकड़ जमीन सरकार को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए दान में दी थी ताकि चरखी दादरी जिले की जनता को चरखी दादरी जिले में शहर के नजदीक स्वास्थ्य की सभी सुविधाए मिल सके भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से प्रस्तावित जमीन पर मेडिकल कॉलेज को मंजूरी तों दे दी गई लेकिन सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के नाम पर अब तक एक खोरिया तक नहीं लगाया है और उससे पहले विवाद खड़ा करने के लिए मनमानी करते हुए राव तुलाराम के नाम से नामांकन करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया,नोटिफिकेशन की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव के ग्रामीणों और चरखी दादरी जिले की आम जनता में भारी रोष फैला हुआ है

पूर्व सरपंच श्री कृष्ण ने कहा कि नामांकरण के नोटिफिकेशन की सूचना मिलने से लोगों की जन भावनाए आहत हुई हैं चरखी दादरी जिले के लोगों की जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए ग्राम वासियों ने रविवार को सुबह 8:30 बजे घसौला गांव के पंचायत घर में पंचायत बुलाई है जिसमें ग्राम वासी सर्वसम्मति से नामांकन की प्रक्रिया को लेकर कड़ा और बड़ा फैसला लेंगे

फोगाट खाप प्रवक्ता लीलाराम,इमलोटा खाप प्रधान ओमप्रकाश,फाउंडेशन प्रधान कृष्ण ढाणी फौगाट,किसान नेता रणबीर फौजी घिकाड़ा, संदीप कारी,दादा गुरु कृष्णा फौगाट,अधिवक्ता राजेश गोपी,सुरेश खेड़ी बूरा,दादा गुरु कृष्ण फौगाट,पूर्व पार्षद धर्मेंद्र छपार आदि ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कमजोर बताते हुए कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों की नाकामी की वजह से स्थानीय महान पुरुषों की अनदेखी हो रही है और उनके नाम से संस्थाओं के नाम नहीं रखे जा रहे उपरोक्त सभी ने जनप्रतिनिधियों से मांग उठाई है कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुला राम के नाम से रखा जा रहा है

उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियो की भी सहमति या नहीं उसके लिए बाढ़ड़ा और चरखी दादरी विधायक और सांसद आम जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके अपना संदेश दें

सभी सामाजिक जन संगठनों से जुड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज की नामांकन प्रक्रिया को जन भावनाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि जाति विशेष के नेता को कैबिनेट का मंत्रालय मिल जाने पर अपनी परिवार के महान पुरुषों के नाम पर संस्थाओं का नाम रखना अन्य समुदायों के लोगों के साथ सरासर बेईमानी है केंद्र और हरियाणा सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर दखलअंदाजी करे और जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए नामांकरण नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को तुरंत रद्द करे

संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ने कहा की मेडिकल कॉलेज का नामांकरण घसौला गांव के लोगों की जन भावनाओं के अनुरूप होना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी बेसकीमती जमीन सरकार को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए दान मे दी हुई है इसलिए घसौला ग्राम की पंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा उस फैसले पर चरखी दादरी जिले के सभी जन संगठन और बुद्धिजीवी लोग अंतिम समय तक साथ रहेंगे अगर सरकार आम जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए मेडिकल कॉलेज का नामांकरण नहीं करती है तो चरखी दादरी जिले के सभी जन संगठन और खाप पंचायते मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे और मेडिकल कॉलेज का नामांकन राव तुलाराम के नाम से किसी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा आज के रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से नवीन डांडमा,अतर सिंह बादल,अनिल मोटू, विक्रम लुहाच, मुकेश चौहान परविंदर ठेकेदार दीपक घिकाड़ा,ओम धानक, हीरालाल, एडवोकेट प्रवीण, एडवोकेट राजेश गोदारा, करण सिंह समसपुर, धर्मवीर मंदोली, सुखबीर सिंह चिड़िया, राजेश श्याम कल्याण संदीप जय किसान,जगबीर बिगोवा इत्यादि

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की नहर में डूबे 2 किशोर, सर्च ऑपरेशन के बाद मिले दोनों शव

Charkhi Dadri News : PMT इंडस्ट्री में चोरी की कोशिश नाकाम | दीवार फांदकर घुसे 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Articles