Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : PMT इंडस्ट्री में चोरी की कोशिश नाकाम | दीवार फांदकर घुसे 3 आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी ने एक इंडस्ट्री में चोरी की नीयत से घुसने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाढड़ा स्थित पीएमटी इंडस्ट्री में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घुसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही थाना बाढड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पीएमटी इंडस्ट्री संचालक नरेन्द्र निवासी बधवाना हाल बाढड़ा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसका साला संदीप निवासी धारेड़ू जिला भिवानी उसकी इंडस्ट्री में कार्य करता था तथा उसे कंपनी के सामान एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी थी।

आरोप है कि संदीप अपने दो साथियों प्रीतम उर्फ धोलू निवासी धारेड़ू तथा पवन निवासी सुई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात के समय चोरी की नीयत से कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुस गया।

कंपनी में टाइल लगाने का कार्य कर रहे कर्मचारी बिंदु ने आवाज सुनकर उसको सूचना दी।

मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी से सोलर प्लेट एवं अन्य सामान चोरी करने की नीयत से अंदर घुसे थे।

शिकायत के आधार पर थाना बाढड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को ASI अनिल कुमार ने नामजद आरोपी संदीप, प्रीतम उर्फ धोलू तथा पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रीतम उर्फ धोलू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस भी बरामद की गई।

आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई के उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read More ….

Charkhi Dadri News – पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम पर फायरिंग , दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी

Bhiwani News : भिवानी में महिला थाना SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

Popular Articles