Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान, SP लोगेश कुमार ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Charkhi Dadri News : आज पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार, आईपीएस द्वारा प्रभारी थाना सदर दादरी उप निरीक्षक सतबीर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार सहित तीन अन्य पुलिस कर्मचारियों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते हुए कर्त्तव्यनिष्ठा, साहस एवं ईमानदारी अत्यंत महत्वपूर्ण गुण हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को आज सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए न केवल विभाग का मान बढ़ाया है, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत किया है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुँचाकर चिकित्सा सहायता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार द्वारा जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की भी सराहना की गई।


उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।

इसके साथ ही वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक गश्त करें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दें तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें । उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलती है।


उन्होंने आमजन से अपील की सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचायें ताकि समय रहते उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके ।

Read More ….

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Charkhi Dadri News : डिजिटल अरेस्ट से बचना है? जानिए अभेद्य ऐप और डुअल OTP सिस्टम का पूरा सच

Popular Articles