Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – अनाज मंडी की समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Charkhi Dadri – अनाज मंडी की समस्याओं पर विधायक ने दिखाई गंभीरता, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
चरखी दादरी। आढ़ति एसोसिएशन अनाज मंडी, चरखी दादरी की ओर से नई अनाज मंडी में आढ़तियों एवं दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान मार्केट कमेटी के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। आढ़तियों ने मंडी की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

आढ़तियों ने बताया कि नई अनाज मंडी के मुख्य मार्ग चिडि़या रोड पर बरसाती पानी के जमाव की समस्या के चलते सड़क को ऊंचा उठाया गया है। इसके कारण नई अनाज मंडी की सड़कें मुख्य मार्ग से करीब तीन फुट नीचे हो गई हैं। बरसात के दौरान मंडी परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। इस पर विधायक ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को बरसाती पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने किसान विश्राम गृह की एक और मंजिल का निर्माण, मंडी में सुलभ शौचालय एवं सोलर लाइटें लगाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा चौकीदारों की समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए।

इसके अलावा नई अनाज मंडी के दोनों शैडों के प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंडी की दुकानों के पीछे सड़क का निर्माण करवाने, मंडी की चारदीवारी की मरम्मत एवं उसे ऊंचा करवाने तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने के निर्देश जारी किए। विधायक ने कहा कि अनाज मंडी किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। आढ़ति एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं आढ़तियों ने विधायक द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को दिए गए त्वरित समाधान के निर्देशों का स्वागत किया।

आज कि बैठक में मार्केट कमेटी के सभी अधिकारी, मंडी प्रधान मोहन मकडानिया, दिनेश सरपंच, अजीत फौगाट, विनोद गर्ग, हरी, शंकर लाल चरखी वाले, प्रदीप चिडि़या, कृष्ण मकडानिया, बिटु कानेजर, रिषीपाल ऐडवोकेट, जगमोहन झिंझरिया, प्रवीण, बाढड़ा के प्रधान हनुमान प्रसाद, कमलेश श्योराण, पंकज काकडोली, बाले, जगबीर सरपंच, ओमप्रकाश रानीला, अरमान गर्ग,सुनील गर्ग, पवन बिरोहडिया इत्यादि अनेक उपस्थित थे।

Read more news…

Charkhi Dadri – बलकरा में 25 अगस्त को होगा जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव

चरखी दादरी में बड़ा प्रदर्शन! मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा शहर, सड़कों पर उतरा जन सैलाब

Popular Articles