Charkhi dadri – जिला प्रशासन की ओर से बलकरा गांव में 25 अगस्त मंगलवार को सायं 6 बजे से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी लोगेश कुमार पी ग्रामीणों से रूबरू होंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवायेंगे।
सीटीएम सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से संवाद द्वारा अवगत हुई समस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जाएगा।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकता है। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनके माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
इस अवसर पर सरकार की जनहितकारी नीतियों को प्रदर्शित करने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल भी लगाई जाएंगी।
Read More News…..
Charkhi Dadri – 25 अगस्त को होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे अध्यक्षता

