Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – सांवड़ मारपीट केस में आठवां आरोपी अश्वनी गिरफ्तार, भेजा जेल

Charkhi Dadri – मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना बौंद कलां क्षेत्र के गांव सावड़ में दिनांक 27 जून 2026 को हुई मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा दादरी की टीम ने मामले में आरोपी अश्वनी निवासी साँवड को गिरफ्तार किया।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2026 को गांव सावड़ निवासी नितिन नारनौल से अपने घर आया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव के बस अड्डे की ओर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 15-20 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं। जाते समय युवकों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।


शिकायत पर थाना बौंद कलां में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उज्जवल उर्फ जुजु, निखिल, नितेश, रतन, ललित उर्फ LT, रोहित उर्फ गोलिया व दिनेश उर्फ सिन्हा को गिरफ्तार किया था।


शनिवार को अपराध शाखा दादरी की टीम ने आरोपी अश्वनी निवासी साँवड को गिरफ्तार किया। पुछताछ के बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

Read more News……..।

Charkhi Dadri – पुलिस की बड़ी तैयारी जिला आपदा प्रतिक्रिया टीम तैयार | 6 सप्ताह का..

विश्व विजेता पहलवान लीलाराम की कहानी सुनिए परिवार की जुबानी | मंदोला, चरखी दादरी

Popular Articles