Charkhi Dadri पुलिस ने DHBVN ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसकी तांबे की वाइंडिंग चोरी करने के मामले में दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ गोलू निवासी नजफगढ़, नानक वाली प्याऊ, दिल्ली के रुप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर 2025 को भगत सिंह चौक के पास प्रेमनगर गली नंबर-1 में DHBVN के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसकी तांबे की वाइंडिंग चोरी की गई थी। चोरी एवं क्षति की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। घटना के संबंध में SDO DHBVN की शिकायत पर थाना सिटी चरखी दादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सतीश निवासी गांव मोड़ी, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने मामले में सह-आरोपी मनोज उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी । लगातार तलाश के दौरान शुक्रवार को थाना शहर दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित ने आरोपी मनोज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया । आरोपी द्वारा चोरी की गई ट्रांसफार्मर की कॉयल बिक्री की रकम में से बचे 2 हजार रुपये बरामद किये । पुछताछ के बाद आज आरोपी मनोज उर्फ गोलू को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More…
Charkhi Dadri – सांवड़ मारपीट केस में आठवां आरोपी अश्वनी गिरफ्तार, भेजा जेल
विश्व विजेता पहलवान लीलाराम की कहानी सुनिए परिवार की जुबानी | मंदोला, चरखी दादरी
