Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा चरखी दादरी की टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण सिंह उर्फ चौटाला निवासी ढाणी फौगाट के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपराध शाखा चरखी दादरी की टीम HC सन्दीप कुमार, EHC सन्दीप तथा सिपाही मंजीत गश्त पड़ताल एवं अपराधों की रोकथाम के लिए महेन्द्रगढ़ चौक दादरी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ चौटाला अपने पास अवैध हथियार लेकर दादरी-महेन्द्रगढ़ रोड पर घसौला जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और नहर पुलिया के पास पहुंची। सुचना के मुताबिक वहां पर युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर युवक वहां से जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता से उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम करण सिंह उर्फ चौटाला निवासी ढाणी फौगाट बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर थाना सदर चरखी दादरी में आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
Read More News…
Charkhi Dadri News – 25 हजार का इनामी वांछित आरोपी अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही | ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बैग की तलाशी में चौंकी पुलिस
