Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri news – विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध व महिला-बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी. (IPS) के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में चरखी दादरी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे की लत व साइबर अपराधों से बचाने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए निरंतर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को चरखी दादरी पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल और नशा मुक्ति टीम ने हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इमलोटा जागरूकता शिविर का आयोजन किया।


कार्यक्रम का नेतृत्व एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप-निरीक्षक (एसआई) नरेन्द्र और सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राहुल फौगाट ने किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने युवाओं से कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सतर्क करें।


साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों से अवगत कराया। उन्हें बताया कि पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती है, इसलिए ऐसे किसी भी कॉल से डरने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।


इसके साथ ही, विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा नशा पीड़ितों की सहायता और परामर्श के लिए शुरू की गई ‘मानस हेल्पलाइन नंबर’ के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति नशे की लत से मुक्ति पाने के लिए निशुल्क, गोपनीय परामर्श और डॉक्टरी सलाह प्राप्त कर सकता है।


कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए आपातकालीन सहायता नंबरों जैसे—राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में विस्तार से समझाया गया। विद्यालय स्टाफ ने पुलिस की इस दूरदर्शी और जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित करने का अनुरोध किया।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का रातभर सघन नाकाबंदी अभियान, 112 वाहन जांचे; 6 संदिग्धों से पूछताछ, 10 चालान

चरखी दादरी में पुलिस की ‘नाइट स्ट्राइक

Popular Articles