Charkhi Dadri News – तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसने, अपराधों की रोकथाम, अवैध नशा तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से 16 एवं 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि को नाका रावलधी चौक पर पुलिस ने मज़बूत घेराबंदी कर सघन नाकाबंदी को अंजाम दिया।
अभियान डीएसपी धीरज कुमार के कुशल नेतृत्व तथा इंस्पेक्टर नफेसिंह की अगुवाई में तैनात 16 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम द्वारा चलाया गया। नाके पर तैनात पुलिस बल ने पूरी मुस्तैदी के साथ आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रुकवाया।
रात के अंधेरे में होने वाली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीमों ने मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की मदद से वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।
मध्यरात्रि चले इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 75 वाहनों की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 06 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त, रात के वक्त बिना किसी ठोस कारण के संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 5 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे लंबी पूछताछ की गई।
पुलिस ने मौके पर ही उनके पहचान पत्रों और आपराधिक रिकॉर्ड की सत्यता की पुष्टि की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
अभियान के दौरान डीएसपी धीरज कुमार ने नाके पर मौजूद समस्त पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए और हर एक संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
इसके साथ ही, चरखी दादरी पुलिस ने रात्रि के समय सफर करने वाले तमाम वाहन चालकों एवं नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है:
• दस्तावेज रखें साथ: यात्रा के दौरान वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और अपनी पहचान से जुड़े वैध मूल दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें।
• सहयोग की अपील: रास्तों में लगने वाली पुलिस नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का पूरा सहयोग करें तथा यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें।
• गति सीमा का ध्यान: रात के समय गाड़ी चलाते वक्त निर्धारित गति सीमा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लापरवाही से बचें।
• डायल-112 का करें उपयोग: यदि सड़क किनारे कोई लावारिस वस्तु, बैग, बिना नंबर प्लेट का संदिग्ध वाहन या किसी भी प्रकार की संदिग्ग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। नागरिकों की एक छोटी सी सतर्कता बड़े अपराधों को रोकने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।
Read More….
चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला
