Charkhi Dadri News – 45वीं जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता के लिए हरियाणा राज्य की बालक व बालिका टीमों का चयन 20 अक्टूबर (मंगलवार) को हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो संघ के उपाध्यक्ष विजेश जांगड़ा ने बताया कि 45वी नेशनल खो खो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 25 नवम्बर 2026 तक गुजरात राज्य में आयोजित की जाएगी।
जिसके लिए हरियाणा प्रदेश की बालक व बालिका टीमों का चयन दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे गांव अहिरका जिला जींद में ट्रायल के जरिए चयन किया जाएगा।
ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 25 अक्टूबर 2008 के बाद की होनी चाहिए,सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए।
Read More….
