Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने गांव रावलधी में खेतों से बिजली के ट्यूबवेल की केबल चोरी होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी की गई बिजली की केबल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि, 15 अक्तूबर को शिकायतकर्ता सुरेंद्र निवासी रावलधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और अपने भाइयों के हिस्से की करीब 10 एकड़ जमीन पर खेती करता है। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे जब वह अपने खेत पर पहुंचा, तो उसे ट्यूबवेल की बिजली केबल गायब मिली। इसी दौरान गांव के रणबीर ने भी अपने खेत के ट्यूबवेल की केबल चोरी होने की जानकारी दी।
शिकायत के अनुसार, तलाश के दौरान खेतों से कुछ दूरी पर दो युवक दिखाई दिए। उनका पीछा करने पर एक युवक गिर गया, जबकि दूसरा प्लास्टिक का कट्टा लेकर मौके से भाग गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय उर्फ रोबिन निवासी कलियाणा बताया।
शिकायत के आधार पर थाना सदर दादरी में चोरी की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सदर दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल संजय ने आरोपी अजय उर्फ रोबिन निवासी कलियाणा को गिरफ्तार कर पुछताछ के लिए 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया ।
आरोपी से चोरी की गई बिजली की केबल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More…..
चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला
