Charkhi Dadri News – हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले रजत फौगाट का अपने पैतृक गाँव ढाणी फौगाट व टिकान में पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। बाबा जोतनाथ की पावन धरा पर आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र की पंचायतों, विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों, शिक्षाविदों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत कर रजत फौगाट को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के दौरान हवन तथा विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समारोह में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़, विधायक उमेद पातुवास, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, समाजसेवी सोमवीर घसौला, सिद्ध श्री बाबा चमन्ननाथ जी महाराज रबड़ा धाम, 18 के महन्त बाबा समुद्रनाथ, 12 के महन्त कृष्ण नाथ जमात सहित पहुंचकर रजत को आशीर्वाद दिया,
सुनील इंजीनियर बीसी शैल प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. महिपाल यादव, अजीत सिंह संस्कारम विश्वविद्यालय के वीसी, निदेशक सोमबीर कोडान एमआर वैटरिनरी कॉलेज हसनपुर, निदेशक जितेन्द्र लाठर बीडीएम ग्रुप, एचडी ग्रुप निदेशक-रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा, सुरेन्द्र फौगाट, बलराज फौगाट, विशाल नेहरा, जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा, रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज तथा महिला एवं बाल विकास आयोग की चेयरमैन सुनीता डांगी व दादरी एजुकेशन सोसाइटी की प्रधान विद्या गुप्ता, जयप्रकाश प्रधान, ओमप्रकाश यादव सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त फौगाट खाप प्रधान सुरेश फौगाट, सचिव कुलदीप सिंह,
उप प्रधान कला सिंह नंबरदार, खजाँची राजबीर टिकान कला, गुलिया खाप से सुनील प्रधान, धर्मपाल प्रधान, सचिव रमेश गुलिया, जाखड़ खाप से सुनील जाखड़, चन्द्रभान जाखड़, भोलु नम्बरदार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शर्मा, पद्दु पहलवान छुछकवास, बिरोहड़ बारह की खाप सरदारी, ब्राह्मण खाप उन्नीस के प्रधान बिजेन्द्र शर्मा, ढाणी फौगाट व टिकान की पंचायत तथा क्षेत्र के अनेक मौजिज लोगों ने समारोह में सहभागिता कर रजत की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के निदेशकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
समारोह के दौरान रजत फौगाट का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्नों के माध्यम से अभिनंदन किया गया। युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए व सही दिशा को निर्धारित करते हुए मेहनत करनी चाहिए।
नंबरदार गजे सिंह, अजीत सिंह, हरज्ञान, राजेश, सतीश, रामकरण, सत्यवान, भूप सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।
उपस्थित गणमान्य जनों ने रजत फौगाट के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना से करेंगे। समारोह में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का परिचायक रहा कि क्षेत्रवासी अपनी प्रतिभाओं की उपलब्धियों को सामूहिक गौरव के रूप में देखते हैं। रजत फौगाट का अभिनंदन समारोह प्रतिभा-सम्मान, सामाजिक एकता और युवा प्रेरणा का उल्लेखनीय अवसर बनकर सामने आया।
गाँव ढाणी फौगाट की 36 बिरादरी ने जिम्मेवारी के साथ कार्यक्रम की शोभा बढाई। ढाणी फौगाट और टिकान कला की मैनेजमेंट कमेटी की व्यवस्था की लोगों ने खुब प्रशंसा की। सैंकड़ो महिलाओं की टोली ने सरपंच डिम्पल के साथ मंगल गीत गाकर रजत को शुभकामनाएं दी। बन्नी सिंह एवं कर्ण की युवा टीम ने गगनभेदी नारे लगाए और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
सुप्रसिद्ध डॉ. ईश्वर फौगाट ने आए हुए सभी मेहमानों का फौगाट परिवार की तरफ से धन्यवाद किया।
ढाणी फौगाट की सरपंच डिम्पल, सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र फौगाट उर्फ झगड़, समस्त पंचगण ढाणी फौगाट व टिकान कला
सरपंच भूपेन्द्र खेड़ी सनसनवाल, प्रवीण टिकान कला, गुणपाल, जगत सेहलंगा, पूर्व सरपंच जिले सिंह, महासिंह टिकान, पवन खाचरौली, प्रदीप बिरोहड़, भारतीय स्टार खिलाड़ी सूरुचि फौगाट के पिता इन्द्र फौगाट सासरौली, छत्र सिंह जांगड़ा, मास्टर मांगेराम शर्मा, मास्टर सत्यबीर शर्मा, रामौतार शर्मा, सोमवीर शर्मा, विजय शर्मा, मामन सुबेदार, सुरेश स्वामी, मिलता राम, आजाद पटवारी, कटार सिंह, पूर्व सरपंच ढाणी फौगाट और अनेक गणमान्य लोगो ने आर्शीवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More….
Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह
