Charkhi Dadri News – फर्जी दिल्ली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पीड़ित को डराने तथा ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी
चरखी दादरी पुलिस ने ₹4,05,110 की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख निवासी गांव जाटोली, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग, राजस्थान के रुप में हुई है। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में ताजा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने
पुलिस प्रवक्ता योगेशकुमार ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता आनन्द कुमार निवासी गांव नौसवा ने आरोप लगाया था कि Facebook पर iPhone की एड के माध्यम से उसे ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर अपने जाल में फंसाया गया। इसके बाद GST एवं रिफंड के नाम पर बार-बार पैसे जमा करवाए गए। बाद में आरोपियों ने स्वयं को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया तथा केस से नाम हटाने और मामला बंद करवाने के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹4,05,110 ट्रांसफर करवा लिए।
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम चरखी दादरी में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में इससे पहले आरोपी दिशांत, लक्ष्य उर्फ लक्की, राजेश कुमार मीना, अतुल, रोनिक नन्दा, धीरज उर्फ रजत तथा सूबेदिन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वीरवार को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ASI नरेन्द्र के नेतृत्व में आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पुछताछ जारी है ।
Read More…
चरखी दादरी अनाज मंडी में किसानों का रोड जाम ! BJP मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी मंडी, मौके पर भारी.
