Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 किलो 106 ग्राम गांजे सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस की सतर्कता से तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी; बाइक और अवैध मादक पदार्थ जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS के कड़े निर्देशों और नशा मुक्त समाज के संकल्प के तहत चरखी दादरी पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे

विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। चरखी दादरी पुलिस की टीम ने दो नशा तस्करों को 1 किलो 106 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना शहर दादरी पुलिस टीम सिपाही मनजीत और सिपाही मनबीर इलाका गश्त के दौरान घिकाड़ा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान ASI सुनील कुमार को सूचना मिली कि दो युवक रितेश उर्फ हनुमान और अभिषेक उर्फ मीनू निवासीगण छोटी बजारी, सिंघाण मोहल्ला, चरखी दादरी अपनी सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर समसपुर चौक की तरफ से भिवानी बाईपास की तरफ सप्लाई करने आ रहे हैं।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और भिवानी बाईपास पर दबिश दी। कुछ ही समय में संदिग्ध मोटरसाइकिल को आता देख पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप-पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार, HPS को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी धीरज कुमार की उपस्थिति और उनके दिशा-निर्देशों में जब मोटरसाइकिल पर बंधे थैले की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से 1 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने बरामद गांजे और अपाचे मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर चरखी दादरी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया । आरोपी रितेश उर्फ हनुमान को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए और आरोपी अभिषेक उर्फ मीनू को पूछताछ के लिए एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का रातभर सघन नाकाबंदी अभियान, 112 वाहन जांचे; 6 संदिग्धों से पूछताछ, 10 चालान

चरखी दादरी के अलार INSTITUTE पहुंचीं बॉक्सर प्रिया घनघस

Popular Articles