Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गायक मुकेश ढिल्लों ने 27वीं बार किया रक्तदान, दिया मानवता की सेवा का संदेश

Charkhi Dadri News – रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण और किसी जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद देने का माध्यम है। इसी भावना के साथ रक्तवीर परिवार चरखी दादरी से जुड़े भजन गायक मुकेश ढिल्लों ने 27वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

रक्तवीर परिवार चरखी दादरी के संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि मुकेश ढिल्लों लगातार रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

उनके इस निस्वार्थ प्रयास से अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर श्री कृष्णा ब्लड सेंटर के डॉ. गोविंद ने बैज लगाकर रक्तवीर का उत्साहवर्धन किया।मुकेश ढिल्लों ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित मानकों के अनुसार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान को लेकर मन में किसी प्रकार का अनावश्यक भय नहीं रखना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान के प्रति जागरूक बनें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद के लिए आगे आएं। राजेश सोनी ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को चरखी दादरी स्थित आदर्श धर्मशाला में सुबह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जीतू सैनी, राकेश, ईश्वर रावलधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुकेश ढिल्लों का 27वीं बार रक्तदान करना इस बात का संदेश है कि हमें स्वार्थी न होकर निस्वार्थ भावना के साथ मानवता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – खेड़ी बतर के राजकीय मिडिल स्कूल में भाषा और संस्कार विषय पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया ज्ञानवर्धक संदेश

चरखी दादरी के बाल्मीकि नगर में हड़कंप! अतिक्रमण हटाने क्यों पहुंचा नगर परिषद? देखिए मौके की पूरी..

Popular Articles