Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दिवंगत डॉ. वीरेंद्र तक्षक की स्मृति में तक्षक अस्पताल ने आयोजित किए सामाजिक कार्यक्रम, 18 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Charkhi Dadri News – दिवंगत चिकित्सक डाॅ विरेंद्र तक्षक की स्मृति में स्थानीय दिल्ली बाईपास चैक स्थित तक्षक अस्पताल द्वारा दो दिवसीय सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रथम दिन संस्था परिसर में अस्पताल संचालिका डाॅ निकिता फौगाट की अगुवाई में दिवंगत चिकित्सक के जीवन व जन सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंली दी गई।

दो मिनट का मौन धारण करते हुए प्रभू से उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कल 18 अक्टुबर को गांव लोहरवाड़ा की फोगाट मुख्य बस स्टैंड निकट स्थित सार्वजनिक चैपाल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।


डाॅ भूपेंद्र अहलावत व डाॅ नरेन्द्र शेखावत तथा हस्पताल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र एलावत एवं तक्षक अस्पताल की टीम सेवाएं प्रदान करेगी। शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा यथा संभव निशुल्क दवाओं का वितरण मरीजों के बीच किया जाएगा।

दिवंगत चिकित्सक डाॅ विरेंद्र तक्षक की स्मृति में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त कर सकें।


आज अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साथियों ने उनके साथ बिताए पलों, उनके सरल स्वभाव, सेवाभाव और जरूरतमंदों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके दिखाए सेवा मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।


स्टाफ सदस्यों ने कहा कि डॉ. वीरेंद्र तक्षक भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य, उनका सरल व्यक्तित्व और जरूरतमंदों के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उनके विचार और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


आयोजकों ने गांव लोहरवाड़ा सहित आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे रविवार को शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं। मौके पर सेवानिवृत्त हरि सिंह इंस्पैक्टर, डाॅ0 नरेन्द्र तक्षक, दीपक सातौर, विकास गौतम, नरेश अधिवक्ता, पवन बराड़, मोनू फौगाट, विक्की जांगड़ा, नरेन्द्र शेखावत, डा० भूपेन्द्र अहलावत, मोहित, विवेक, विकास जांगड़ा आदि थे।

Charkhi Dadri  News

Read More….

चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार!

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Popular Articles