Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – CJM संजीव काजला ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को दिए मुफ्त कानूनी सहायता के अधिकार की जानकारी

Charkhi Dadri News – माननीय श्री देश राज चालिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के कुशल मार्गदर्शन में आज श्री संजीव काजला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पुरुष बैरक का निरीक्षण कर वहां रह रहे बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री काजला ने पुरुष बैरक में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, रहने की व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए तथा उन्हें नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया तथा बताया कि पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे।

श्री काजला ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय एवं कानूनी सहायता पहुंचाना है। कारागारों का समय-समय पर निरीक्षण करना इसी उद्देश्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ताकि बंदियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Popular Articles