Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – खेड़ी बतर स्कूल में सेवा संकल्प अभियान, विद्यार्थियों को कर्तव्य और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

Charkhi Dadri News – खेड़ी बतर के राजकीय मिडिल स्कूल प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लस्टर हेड निर्मल धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अभियान के दौरान स्कूल इंचार्ज एवं विज्ञान अध्यापक रविंद्र सांगवान ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प के संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान अध्यापक रविंद्र सांगवान ने राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्यों की भूमिका पर बल दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए सीमाओं पर जाना ही एकमात्र जरिया नहीं है, बल्कि देश का कोई भी नागरिक अगर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सही ढंग से कर रहा है, तो यही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है। जब एक शिक्षक सही से पढ़ाता है, एक डॉक्टर पूरी ईमानदारी से इलाज करता है और एक विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ता है, तो वे सीधे तौर पर देश की उन्नति में योगदान दे रहे होते हैं।

नागरिकों की इसी छोटी-बड़ी कर्तव्यपरायणता और सामूहिक प्रयासों से ही एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे बचपन से ही अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
मुख्य अतिथि क्लस्टर हेड निर्मल धनखड़ ने विद्यार्थियों को देश सेवा के संकल्प पर आगे बढ़ने की सीख दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुएबच्चों को देश सेवा के संकल्प पर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं,

इसलिए उनमें नैतिक मूल्यों और देशप्रेम की भावना का होना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रेखाचित्र तैयार कर मुख्य अतिथि को भेंट किए। निर्मल धनखड़ ने विद्यार्थियों की इस कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की।

इस मौके पर संस्कृत अध्यापिका प्रवेश धनखड, चित्रकलां अध्यापिका राजेश देवी, अनिल रावलधी सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

Popular Articles