Charkhi Dadri News – संपूर्ण विश्व के कल्याण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से प्रस्तावित एकात्म यात्रा 2027-28 को लेकर जनजागरण में जुटे स्वामी योगप्रताप सरस्वती का चरखी दादरी स्थित आदर्श धर्मशाला में पहुंचने पर पंजाबी सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर यात्रा के उद्देश्य, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने पर चर्चा की गई। यात्रा के माध्यम से देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों, संत परंपराओं और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव और वैचारिक दूरियों को समाप्त कर एकात्म भाव, आपसी भाईचारे तथा मानव कल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर पंजाबी सभा के प्रधान साहिल चराया, पंचनद स्मारक ट्रस्ट की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य निकसन जसूजा, सभा के पूर्व प्रधान प्रवीण मुंजाल, काके पंडित जी और अभिषेक चोपड़ा ने स्वामी योगप्रताप सरस्वती का अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना आपसी सद्भाव, सेवा, समर्पण और मानवता में निहित है।
ऐसे आध्यात्मिक प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Read More…
सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक
