Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा में कुश्ती अखाड़ा केसरी व कुमार दंगल 2026 के लिए ट्रायल 17-18 अक्टूबर को

Charkhi Dadri News – हरियाणा द्वारा कुश्ती अखाड़ा केसरी व कुमार दंगल (महिला एवं पुरुष) 2026 के तहत राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के चयन हेतु ट्रायल 17 व 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से पवन अखाड़ा नजदीकी महेन्द्रगढ बाईपास आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।


जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को महिला एवं पुरुष अंडर 17 फ्री स्टाइल & ग्रीको रोमन कुश्ती का ट्रायल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को अंडर 20 कुश्ती अखाड़ा केसरी व कुमार दंगल (महिला एवं पुरुष)- के लिए खिलाडिय़ों की ट्रायल हेतू कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने वाले केवल हरियाणा राज्य के इच्छुक खिलाडी सुबह 8 बजे अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा डोमोसाईल तथा 2 पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर पवन अखाड़ा नजदीकी महेन्द्रगढ बाईपास पर पहुँचना सुनिश्चित करें

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

Popular Articles