Charkhi Dadri News – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कादमा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी इकाई घोषणा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। पूर्व में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चरखी दादरी ने झोझू में बैठक करके वहाँ एक बड़ी गाडि़यों के साथ अपनी रैली निकाली थी और नगर इकाई व बलाली आई.टी.आई. इकाई की घोषणा की थी, उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अब अपना अगला स्थान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरखी दादरी ने कादमा को चुना है।
बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कार्तिक हिंदू ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्रहित एवं समाज हित में कार्य करने वाला संगठन है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी इकाई घोषणा कार्यक्रम संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्तिक हिंदू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी इकाई घोषणा कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटें तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और विद्यार्थियों के बीच परिषद की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। इस बैठक में दीपक शर्मा, गुलशन सैनी, राहुल आर्य , अंकित गंडास, अंकित कान्हड़ा, अमित गंडास, विशाल थालोर, गोलू सेठ, सुमित, शिवा, राहुल, मयंक आदि कई मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read More…..
“विधायक कस्सी लेकर गड्ढे थोड़ी मिटाने आएगा!” युवक का बयान चर्चा में…
